
राष्ट्रीय अध्यक्ष सह संस्थापक
जय श्री चित्रगुप्ताय नम:
हमारा नारा है:--
राष्ट्र हित,
समाज हित,
संगठन हित।
देश के समस्त चित्रांशों पर कृतज्ञता प्रकट करते हुए मैं प्रकाश कुमार सिन्हा, राष्ट्रीय अध्यक्ष सह संस्थापक (कायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट जो की झारखण्ड सरकार द्वारा पंजीकृत है) के सौजन्य से अपने समाज के उत्थान, विकास एवं विचार जो "राष्ट्र हित, समाज हित और संगठन हित" को साथ देखते हुए समाज के युवा/युवती को रोजगार, व्यवसाय तथा समाज में कुरीतियों को दूर करने तथा आजकल विवाह में कठिनाई और अनावश्यक खर्च, समाज में आर्थिक रूप से कमजोर परिवार जिसका बच्चा पढ़ने में मेधावी हो उसे छात्रवृत्ति देकर आगे प्रोत्साहित करना।
कायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट, मुख्याल्य-धनबाद (झारखण्ड) में जुड़े देश के विभिन्न राज्यों, जिलों के चित्रांश बंधुओं ने अभी तक परोक्ष और अपरोक्ष रूप से संस्था को दिशा निर्देश देकर हमें इस मुकाम तक पहुचाया साथ ही शहर के गणमान्य चित्रांशो तथा प्रशासनिक पदाधिकारीयों, प्रेस के स्म्पादक महोदय/पत्रकार बन्धुओं के प्रति हम कृतज्ञ और सदैव आभारी हैं, जिनके मदद से हमें इस मुकाम तक पहुँचने में मदद हुई। अत: सभी को पुन: हृदय से आभार प्रकट करते हुए-- दो शब्द:
"नजरें यदि तलाश में हो तो, ईशारा जरूरी है, नाव यदि मझधार मे हो तो किनारा जरूरी है।
किसमत किसको किस परिस्थिति में ला दे दोस्त,पर परिस्थिति बदलने में आप सबों का सहारा जरूरी है॥
॥धन्यवाद॥ जय चित्रगुप्त॥
राष्ट्रीय संरक्षक
बड़ी खुशी की बात है कि ट्रस्ट एक वेबसाइट प्रारम्भ करने जा रही है जो कि हमारे सभी चित्रांश बंधुओं के लिए एक गर्व की बात है। इस वेबसाईट के माध्यम से सभी चित्रांश बंधुओं का विस्तृत जानकारी सभी को प्राप्त होगी। यह ट्रस्ट अपने स्थापना के समय से ही सामाजिक दायित्व का निर्वहन करती आ रही है। चित्रांश परिवार के उत्थान के साथ साथ अन्य सभी चित्रांश संगठनो को एक मंच पर लाने का भी प्रयास किया गया है। अभी तक ट्रस्ट का कार्य बड़ा ही सराहनीय रहा है चाहे, पारस्परिक संबंधों को जोड़ने का काम हो, छात्र वृति देने का काम हो, साहित्य शिरोमणि मुन्शी प्रेम चंद जी के पुस्तकों का वितरण हो, वैवाहिक संबंधों को जोड़ने का काम हो। इसके लिये खासकर इस ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह संस्थापक श्री प्रकाश कुमार सिन्हा जी को बहुत बहुत धन्यवाद देता हूँ। साथ साथ महा सचिव, कोषाध्यक्ष, तथा सभी संस्थापक सदस्यों को भी बधाई और शुभकामना देता हूँ कि वे सभी चित्रांश को साथ ले अपने लक्ष्य की ओर सदा अग्रषित होते रहें। अनंत शुभकामनाओं सहित। (अध्यक्ष कर्ण गोष्ठी, धनबाद)
राष्ट्रीय संरक्षक
यह ट्रस्ट कायस्थों के एकता और उत्थान के लिए बनाया गया है और अपने उद्देश्य के प्रति अग्रसर है, इसी क्रम में छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ किया जा चुका है जो आगे जारी रहेगा, इसमे सभी माननीय सदस्य अपने पूरी निष्ठा के साथ कार्य कर रहे हैं|
राष्ट्रीय संरक्षक
"कायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट" चित्रांशों के सभी क्षेत्रों में विकाश और सहभागिता के लिए कृतसंकल्पित है। समाज के सहयोग से ट्रस्ट एक एक कदम अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। अक्षम परंतु योग्य चित्रांशों के सहयोग का कार्य सराहनीय है । मैं ट्रस्ट को साधुवाद देता हूँ। धन्यवाद
राष्ट्रीय संरक्षक
"कायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट" धनबाद की स्थापना पर हम सभी कायस्थ परिवार को हार्दिक बधाई। यह ट्रस्ट समाज में बढ़ी हुई कूरितियों जैसे:- दहेज प्रथा, गरीबी उन्मूलन, नशा उन्मूलन में अपना योगदान देकर एक सभ्य समाज का निर्माण करने में सक्षम हो ऐसी हमारी शुभकामना है।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
कायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट का गठन चित्रांश के डेल्टा का विस्तार, समृद्धि के लिए किया गया है। इसमे महिलाओं की भी ज्यादा भागिदारी बढ़े ऐसी कामना है।
राष्ट्रीय महामंत्री
कायस्थों की प्रगती एवं जागरुकता:
"कायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट" कायस्थों की प्रगती एवं जागरुकता की ओर नि:स्वार्थ अग्रसर है, जिसमे आप सभी की सहभागिता, एकजूटता अपेक्षीत है। इसमें कायस्थों की गरीब एवं मेधावी छात्रों को मदद, वैवाहिक कार्य, बेरोजगारी आदि मुख्य उद्देश्य हैं।
अत: भारत के कायस्थ, निजी स्वार्थ एवं वितर्क को त्याग कर एकजूटता दिखाने एवं इस कार्य को आगे बढ़ाने में सहयोग करें।
पहले समाज फिर जहान।
राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष:
कायस्थों का उत्सर्जन समाज के उत्थान में काफी महत्वपूर्ण स्थान रखता है। चाहे वो मुंशी प्रेमचन्द हों , हरीबंस राय बच्चन, या देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद। पुरातन महाभारत काल से ले कर वर्तमान तक कायस्थों का वर्चस्व रहा है। आज के समाज में कायस्थ समाज की भालाई के लिए लोगों को सामने आना पड़ेगा। और निचले स्तर या वंचित लोगों तक पहुंच कर उनके उत्थान का कार्य करना पड़ेगा। "कायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट" से जुड़े लोग इस बात के लिए प्रतिबद्ध हैं और उत्साहित भी। हमारी पहुंच के अंदर जो भी कायस्थ जाती के लोग हो उनका सामाजिक विकाश हो। मेरा अनुरोध है उन सभी संपन्न लोगों से की ट्रस्ट से जुड़े और इस नेक कार्य में हमारा साथ दे। धन्यवाद!!
राष्ट्रीय संयुक्त सचिव
"कायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट", कायस्थ जाति के एकीकरण और समाज के सर्वांगीण विकास के लिए बनी है। इसकी स्थापना सन् 7 जुलाई 2019 में हुई है, जो एक रजिस्टर्ड संस्था है। यह ट्रस्ट इस विचारधारा में विश्वास रखती है कि कायस्थों का सभी दिशाओं मे संतुलित विकास होना चाहिए, जिससे इस जाति की सदियों पुरानी शाख, शोभा, और प्रतिष्ठा बनी रहे, और इस ध्येय की प्राप्ति के लिए "कायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट" सदैव तत्पर है ।
राष्ट्रीय संयुक्त सचिव
"कायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट" धनबाद को मेरी ओर से सदैव शुभकामनाएँ। ट्रस्ट की ओर से जो भी कार्य समाज के हित में हो रहा है, जैसे: मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को छात्रवृत्ति देना, गरीब परिवार की कन्याओं और विधवा विवाह पर आर्थिक सहायता करना, महिलाओं और बच्चों का कार्यक्रम बीच-बीच में करते रहना, जो सदैव चल रहा है। इन सभी कार्यों को देखते हुए ट्रस्ट अपने मुकाम की ओर आगे बढ़ता जा रहा है। तथा आप सभी चित्रांशों से अनुरोध है की सहयोग दें। धन्यवाद।
राष्ट्रीय सह कोसाध्यक्ष:
"कायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट" धनबाद के द्वारा अब तक किये गए सभी कार्य अतिउत्तम एवं सराह्निय है। "कायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट" के सभी सदस्य और अधीक साथ दे जिससे हमारे समाज एवं देश का और अधीक विकाश हो।
राष्ट्रीय अंकेक्षक
सर्वप्रथम मैं अपने देव श्री चित्रगुप्त जी महाराज के चरणों में सादर प्रणाम अर्पित करता हूँ। "कायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट" का निर्माण अपने समाज को एक साथ लेकर अपने सामाजिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए किया गया है। ट्रस्ट समाज को एक सूत्र में बांधता है। मैं अपने ट्रस्ट के संरक्षक, अध्यक्ष, सचिव एवं सभी कार्यकारणी सदस्यों को तहे दिल से धन्यवाद देता हूँ, जिन्होंने अथक मेहनत एवं प्रयास से चयनित छात्रों छात्रवृत्ति सह चित्रांशों को सम्मान समारोह आयोजित किया। समिति द्वारा विवाह एवं रोजगार whatsapp group बनाया गया जिससे समाज के सभी वर्गों को सटीक जानकारी प्राप्त होती है। वेबसाइट के बनने से ट्रस्ट के उद्देश्य एवं विकास के कार्यों की जानकारी सभी चित्रांशों को प्राप्त होगी। मैं ट्रस्ट की उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ।
राष्ट्रीय कार्यकारिणि सदस्य:
"कायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट" कायस्थों को एक सूत्र में बांधने और सुख दुःख का भागिदार बनने के कारण एक उत्कृष्ट संस्था है। आशा है यह ट्रस्ट समाज में एक मील का पत्थर साबित होगा। इसके ऊज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।
राष्ट्रीय कार्यकारिणि सदस्य:
हमारी ये संस्था अच्छा कार्य कर रही है अपने समाज के लिए! संस्था अन्य कई कार्यों को करने के लिए प्रतिबद्ध भी है और अग्रसर भी। इन सभी कार्यों में आशातीत सफलता की कामना करता हूं और उन तमाम संस्था से जुड़े सदस्यों को इसके लिए बधाई देता हूं जो इन कार्यों के पीछे अपना समय और मेहनत करते हैं!
राष्ट्रीय कार्यकारिणि सदस्य:
प्रेम से भरी हुईं "आँखें"
श्रद्धा से झुका हुआ "सर"
सहयोग करते हुऐ "हाथ"
सन्मार्ग पर चलते हुए "पाँव"
और सत्य से जुडी हुई "जीभ",
ईश्वर ने हम कायोस्थो को धरती पर इस लिए भेजा है।
राष्ट्रीय कार्यकारिणि सदस्य:
शिक्षित, ईमानदार, कर्मठ, निर्भीक और चरित्रवान बने। अपने समाज, संगठन और देश के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित रहें। सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा ले और अपने दायित्वों का अच्छी तरह से निर्वहन करें। एक राष्ट्र, एक कानून और एक भाषा के संकल्पों को लेकर आगे बढ़े। धन्यवाद
वैसे तो हमारे समाज की कई संस्थायें चल रही है पर "कायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट" के कार्य करने का तरिका ऐसा है जिससे सिधे समाज को लाभ पहुँचता है। मेरी हार्दिक शुभकामनाएँ एवं आभार है शब्द परिषद के पदाधिकारीयों एवं सदस्यों के लिए जिन्होने अपने अथक प्रयास से ट्रस्ट को यहाँ तक पहुँचाया। साथ ही साथ मेरा अनुरोध कायस्थ समाज के सम्पन्न उन महानुभावों से है जो हर तरह से सम्पन्न है, "कायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट" से जुड़े और कायस्थों के उत्थान एवं एकजुटता के लिए ट्रस्ट जो कार्यक्रम चला रही है उसमे हर तरह से सहोग करे। चित्रगुप्त परिवार के सभी सदस्यों को मेरा नमस्कार।
प्यारे चित्रांश बंधुओं
यह देख कर काफी प्रसन्नता का अनुभव कर रहा हूँ कि "कायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट" न केवल धनबाद बल्कि पूरे राष्ट्रीय स्तर पर समाज के कल्याणार्थ कार्य में अग्रसर हो रही है। इस कार्य में निश्चित ही समाज के उन्नति में एक दूरगामी प्रभाव पड़ेगा। चित्रांशों में एक नई उर्जा का समावेश होगा। ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उनके अनुयायीयों द्वारा छात्रवृत्ति वितरण, चित्रांशों का सम्मान, पारिवारिक कार्य से सम्बंधित रचनात्मक कार्यों की सराहना करते हुए तथा ट्रस्ट के "वेबसाइट" की घोषणा से ट्रस्ट के प्रेरणादायी से समाज संगठित और विकसीत होगा। मैं" कायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट" की सफलता के लिए तथा शामिल होने वाले सभी चित्रांशों के लिए भगवान से प्रार्थना करता हूँ और अपनी शुभकामना देता हूँ। धन्यवाद।
राज सिन्हा।
कायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट के एक साल पूरे हो चुके हैं। एक साल के अन्दर इन्हों ने जो उद्देश्य रखा है, वह उद्देश्य इनकी पूरी योजनाओं में काफी सफलता मिली है और आगे जाकर सेवा ट्रस्ट में अपने काम के प्रति उद्देश्य को लेकर आगे बढ़ते रहे, हमारी यही शुभकामनाएँ हैं।
हमारे समाज में श्री श्री चित्रगुप्त भगवान के आशिर्वाद से एकता का प्रतिक है। जब भी हमारे समाज में चित्रगुप्त भगवान की पूजा होती है एवं कोई कार्यक्रम होता है तो हमारे कायस्थ समाज आपस में मिलकर सम्पूर्ण रूप से सफल बनाते हैं।
मैं अपने कायस्थ समाज का बहुत सम्मान करती हूँ और अपने समाज की प्रेरणा से मैं भी अपने समाज से जूड़ी रहती हूँ।
धन्यवाद।
अखिल भारतीय स्तर पर कायस्थों के संगठन के रूप में "कायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट" का पहल सराहनीय एवं प्रसंसनीय है। मेरी जनकारी में यह संस्था कायस्थों के उत्थान में जिला एवं राज्य स्तर पर काफी सराहनीय कार्य कर रही है और कामना करता हूँ कि इसी प्रकार आगे भी कार्य करते रहे। यह संस्था कायस्थ जाति के बच्चों पठन-पाठन में काफी सहयोग कर रही है जिससे बच्चों को काफी लाभ हो रहा है। उन्हें आगे बढ़ाने के लिए आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को छात्रवृत्ति भी दिया जा रहा है। कायस्थों के आदि देव श्री चित्रगुप्त जी महाराज के पूजा स्थलों पर पूजा की उचित व्यवस्था भी किया जाता है जो सराहनीय कार्य है मैं अपनी ओर से संस्था को बहुत बहुत शुभकामना देता हूँ। यह संस्था अपने पूर्ण लक्ष्य को प्राप्त करे यही मेरी शुभकामना है।
I am extremely happy to know that our brethren have taken such a nice initiative. This would be a great help for the young ones. Providing financial help to the young, talented and needy will prove to be a step in the right direction. This small step by our brethren under the leadership of Prakash Kumar Sinha and some other spirited young men may prove to be a milestone, if pursued with sincerity.
I wish the entire team of "kayastha Shiromani Sewa Trust "huge success.
It gives me immense pleasure to learn that Kayastha Shiromani Seva Trust completing one year on 07.07.2020 has done commendable work for the society under the dynamic leadership of Mr. Prakash Kumar Sinha, National President. Trust duly registered under the Societies Act and Income Tax Act.Other activities like scholarships for deserving students and negotiations for marriage of boys and girls of the society in a large number materialised. I have been told that Scholarship,Website of Trust is going to launch on 30.08.2020. Many more things are needed to be done and I am sure, it will take time but with positive result. I extend my all good wishes to Kayastha Shiromani Seva Trust in its endeavour to make the coming programme a grand success.
धर्मराज चित्रगुप्त के वंशजों को एकजुट कर उनके उत्थान का यह प्रयास सराहनीय है। हमने समाज को प्रशस्ति का मार्ग दिखाया है, तथा भविष्य में भी दिखाएंगे। यह ट्रस्ट इस कार्य में अग्रणी रहे, यही मेरी शुभकामनायें हैँ।
मित्रवर एवं बंधुगण
कोविड-19 वैश्विक महामारी के बीच आज हमारा समाज अत्यंत कठिन दौर से गुजर रहा है.
कायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट हमेशा से एक अच्छी एवं सकारात्मक सोच के साथ कार्य करता आया है और आशा है आगे भी समाज को उन्नत दिशा में ले जाने का कार्य करेगा.
सधन्यवाद
अखिल भारतीय स्तर पर कायस्थ का संगठन के रूप में * कायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट (रजिस्टर्ड) का पहल बहुत ही सराहनीय है जहां तक मुझे ज्ञात हुआ है कि यह संस्था कायस्थ जाति के उन्नति में सराहनीय प्रयास कर रहा है जो कि अत्यंत ही प्रसन्नता का विषय है जैसा की मैं जानती हूं कि यह नवोदित संस्था कायस्थ के स्कूली बच्चों को अपने अपने क्लासों में अच्छा अंक प्राप्त करने के कारण उन्हें प्रोत्साहित करने हेतु छात्रवृत्ति जैसी कार्य को करना प्रारंभ किया है कायस्थों के आदिदेव चित्रगुप्त जी महाराज के पूजा स्थलों पर जल का प्रबंध करना भी इनका सराहनीय प्रयास है मैं अपनी तरफ से इनको बहुत ही शुभकामना देती हूं यह संस्था अपने लक्ष्य को प्राप्त करें एवं कायस्थ जाति का नाम रोशन करें ।
*कायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट*------ के वेब पोर्टल के स्थापित होने पर हमारी विशेष शुभकामनाएं।
मुझे खुशी है की कायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट निर्धन कायस्थों के बच्चों को पढ़ने के लिये छात्रवृत्ती प्रदान कर रही और सामाजिक कार्यों मे लगी हुई है। समाज सेवा ही परम धर्म है। मुझे आशा है की कायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट समाजिक कार्यों में रचनात्मक कदम उठायेगी और पूरी इमानदारी से इसे निभायेगी। मेरा सहयोग इस संस्था के साथ रहेगा। ढेर सारी शुभकामनाएँ।
प्रिय चित्रांश बंधु
यह जान और देखकर काफी प्रसन्नता का अनुभव कर रहा हूँ कि कायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट न केवल क्षेत्रिय बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर चित्रगुप्त के वंशजों को कल्याणार्थ करने का सराहनिय कार्य कर रही है। चित्रांश बंधुओं को जागृत करने कि आवश्यक्ता नहीं है क्योंकि वे बुद्धिजीवी वर्ग माने जाते हैं, परन्तु संगठित होने की जरूरत है क्योंकि समाज के अन्य जाति समुदाय तथा सारे वर्ग के कुंठित लक्ष्य आप ही हैं। सारे आपको ही पीछे धकेलने में लगे हैं ताकि वे आगे बढ़ जाय। वैसी स्थिति में अगर हम अपनी बुद्धिमता का परिचय रचनात्मक व संगठित कार्यों में दे तभी हम अपनी अस्मिता सुरक्षित रख सकते हैं। अन्यथा हमें कुचलने का दौर जारी रहेगा और हम हर स्तर पर पीछे होते जायेंगे।
कायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट द्वारा अध्यक्ष श्री प्रकाश कुमार सिन्हा एवं उनके सहभागियों के अनुयायी में चित्रगुप्त समाज से सम्बंधित रचनातम्क कार्यों कि सराहना करते हुए हम उन्हें सतत मार्ग पर चलते रहने की अपेक्षा करते हैं। इन्हीं शुभकामनाओं के साथ।
आपका लाल वर्मा,
सचिव, लोकनायक समिति, धनबाद|
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष
कायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट, धनबाद संस्थाहित में श्री परमेश्र्वरन् की पुस्तक "संगठन और कार्यकर्ता" को बांटे जाने के उद्देश्य से संग्रहित प्रति में उल्लेखित तथ्यों के अनुरूप संचालित संगठन के साथ अपनी सहभागिता की प्रबल इच्छा, हमें विगत दशक से हो रही थी। खुशी है कि विगत वर्ष गठित और पंजीकृत व्यवस्था के अंतर्गत संचालित- "कायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट" आज उस मुकाम पर पहुँच चुका है जिस पर इतने कम समय में पहुँच पाना, उक्त पुस्तकीय तथ्य सहित सदस्यों के समर्पण को दर्शाता है।
आज छात्रवृत्ति और वेब्साईट शिलान्यास के अवसर पर हम संगठन के प्रति तहे-दिल से अपना विश्वास समर्पित करते हुए, बन्धुत्व भाव की अपेक्षा सहित विवाद रहित उपलब्धि की कामना करते हैं।
सुनील, भूतपूर्व कार्यालय सचिव, अ भा का म, धनबाद।
कायस्थों की बहुत सारी संस्था है लेकिन *कायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट * ही एक ऐसी संस्था है जो कि धनबाद में रजिस्टर्ड किया हुआ है जो की आज गरीब बच्चों को छात्रवृत्ति देती है और समाज के गरीब या जरूरतमंद लोगों को रोजगार से जोड़ने का भी काम करती है एक चीज मैने देखा कि पैसे की लेन देन में ट्रस्ट के सदस्यों ने पूरी पारदर्शिता ईमानदारी के साथ काम करते हैं मेरी तरफ से संस्था के सभी सदस्यों को बहुत बहुत शुभकामनाएं संस्था आगे बढ़े ..जय चित्रांश परिवार